Madhya Pradesh

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के SP बदले

WhatsApp Group Join Now

MP IPS Transfer: राज्य पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कल देर रात गृह विभाग ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले की एक सूची जारी की। इस आदेश के तहत नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षकों को नई जगह तैनात किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय, विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों और अन्य इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है।

आदेशानुसार IPS अधिकारी ऋषुवर कुमार सिंह का तबादला अलीराजपुर से भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उज्जैन में 32वीं वाहिनी विसबल में तैनात IPS दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। नर्मदापुरम के SP साईकृष्ण थोटा का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कर दिया गया है। IPS वीरेंद्र जैन को बैतूल के SP पद से हटाकर भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी का प्रभार सौंपा गया है।

IPS निवेदिता नायडू को पन्ना के SP पद से हटाकर सागर में 10वीं वाहिनी विसबल में भेजा गया है। भोपाल में रेलवे SP के रूप में कार्यरत IPS अंकित जायसवाल को हरदा का SP नियुक्त किया गया है। IPS अमित सक्सेना का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय से बैतूल के SP के पद पर हुआ है। इंदौर के साइबर सेल में कार्यरत IPS सत्यसाची सराफ को पन्ना का SP बनाया गया है। इसके अलावा उज्जैन में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में तैनात IPS समर वर्मा को अलीराजपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

MP IPS Transfer

Read Also: MP High Court: वीडियो सुनवाई में बिस्तर पर अंडरपैंट में लेटे मिले अधिकारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!