Madhya PradeshRewa news

Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण में घमासान! मोहन यादव तक पहुंची शिकायत

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण में इस समय घमासान मचा हुआ है और इसकी शिकायत अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच चुकी है, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंचू लाल प्रजापति (Panchu Lal Prajapati) ने सीएम मोहन को एक पत्र लिखकर उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल (Ajay Singh Patel Rewa) पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप सहित अधिकारियों पर जबरदस्ती दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

पंचू लाल प्रजापति ने शिकायती पत्र में निष्पक्ष जांच की मांग की है. पंचू लाल प्रजापति यही नहीं रुके उन्होंने शिकायती पत्र सीएम मोहन यादव के अलावा संगठन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं रीवा शहडोल के संबंधित पदाधिकारी तक को भेज दिया है, पांचूलाल प्रजापति ने अजय सिंह पटेल पर कथित तौर पर रीवा के कमिश्नर और कलेक्टर पर भी दबाव बनाकर प्राधिकरण के कामकाज को प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

पंचू लाल प्रजापति (Panchu Lal Prajapati) ने इस शिकायती पत्र में शहडोल में पदस्थ जिला योजना अधिकारी डीके अहिरवार की जॉइनिंग को नियम विरुद्ध बताया है और इस पर सवाल खड़े किए हैं.

ALSO READ: MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के SP बदले

जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप

विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचू लाल प्रजापति (Panchu Lal Prajapati) ने कथित तौर पर डॉ अजय सिंह पटेल पर जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा “इस तरह के व्यवहार से उनके सम्मान को ठेस पहुँची है और पद की गरिमा भी प्रभावित हुई है”. पत्रिका की खबर के मुताबिक पांचूलाल ने इसकी शिकायत रीवा के अजाक थाने में भी की थी लेकिन बाद में किसी कारण उन्होंने शिकायत वापस ले ली

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भोपाल तलब

विंध्य विकास प्राधिकरण में घमासान और शिकायत के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संज्ञान लिया है. जानकारी के अनुसार उन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को भोपाल बुलाया है. इस बैठक के दौरान दोनों को समझाया जाएगा और आपसी मतभेद दूर करने एवं मिलजुल कर काम करने का मंत्र दिया जाएगा.

ALSO READ: Panna Lokayukta Action: पन्ना में लोकायुक्त का छापा, 45 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!