Madhya Pradesh

करवा चौथ पर जिस घर में थी त्योहार की तैयारी, वहां पसरा मातम; भोपाल में महिला की मौत

WhatsApp Group Join Now

Bhopal Suicide News: करवा चौथ जैसे शुभ दिन पर राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवधपुरी थाना क्षेत्र में 44 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि करवा चौथ की तैयारियों के लिए वह ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थी लेकिन उसके पति ने इसके लिए मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में करवा चौथ के जश्न की तैयारियां चल रही थीं वहां अब मातम पसरा है।

ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर विवाद की बाद आई सामने

मृतक महिला की पहचान 44 वर्षीय आरती कुर्रे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरती करवा चौथ की रस्मों और तैयारियों के लिए ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थी। पति द्वारा ले जाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे महिला बुरी तरह आहत हो गई और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

Read Also: Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण में घमासान! मोहन यादव तक पहुंची शिकायत

मौके से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- “थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो…” शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना के समय घर में उनके ससुर सो रहे थे और 14 वर्षीय बेटा स्कूल गया हुआ था। महिला ने दोपहर के समय यह कदम उठाया। खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर जाने पर वह फर्श पर पड़ी मिलीं।

अवधपुरी पुलिस कर रही मामले की जांच

माना जा रहा है कि जिस दुपट्टे का इस्तेमाल उन्होंने किया वह फट गई जिससे वह नीचे गिर गईं। इस दुखद घटना ने उनके इकलौते 14 वर्षीय बेटे को मां के साये से दूर कर दिया है। अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सुसाइड नोट और मौके से मिले अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।

Read Also: MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के SP बदले

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!