Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत, सदमे में पूरा जिला

Shivpuri News: शिवपुरी जिले में बैराद और कोलारस थाना क्षेत्रों के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसने पूरे जिले को सदमे में डाल दिया है। गूंगरगांव और सेसईपुरा गांवों में गहरी मानसिक पीड़ा और पारिवारिक संकट से जूझ रही दो बहनों ने अलग-अलग खेतों में अपने मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना में कुल छह लोगों की जान चली गई जिसमे दो बहनें और चार बच्चे। इस भयावह त्रासदी के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।
पति की मौत के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही थी अंजलि
मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना बुधवार दोपहर को हुई। बैराद थाना क्षेत्र के गुंगरगांव गांव की रहने वाली 35 वर्षीय अंजलि ने अपने 6 साल के बेटे प्रशांत के साथ आत्महत्या कर ली। अंजलि 8 महीने की गर्भवती थी। उसके पति धर्मवीर रावत की ठीक एक महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे मानसिक तनाव और दुख में डूबी हुई थी।
घटना के समय अंजलि अपनी तीन बेटियों को भी साथ ले गई थी। लेकिन एक बेटी ने सूझबूझ दिखाते हुए अपना हाथ छुड़ा लिया और वापस घर भागकर परिवार को खबर दे दी, जिससे बाकी बच्चों की जान बच गई। इस त्रासदी में मां उसके बेटे और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। गर्भवती महिला के कुल 4 बच्चे थे जिनमें से तीन बच गए।
Read Also: Gwalior High Court: सड़क निर्माण के मूल दस्तावेज गायब, चीफ इंजीनियर और सब-इंजीनियर को अवमानना नोटिस
दूसरी बहन ने भी तीन बच्चो के साथ गवाई जान
पहली घटना का सदमा अभी कम भी नहीं हुआ था कि बुधवार शाम को एक और दुखद खबर सामने आई। अंजलि की बड़ी बहन कोलारस थाना क्षेत्र के सेसईपुरा गांव की रहने वाली 40 वर्षीय सीता रावत ने भी आत्महत्या कर ली। खोंकर गांव के एक खेत में उसने अपने तीन बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और 6 साल के श्लोक के साथ अपनी जान दे दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला।
एक परिवार के 2 बहनों की मौत से गावों में शौक
जब शाम 6 बजे तक सीता और उसके बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उन्हें खोजना शुरू किया। खेतों में पहुंचने पर उन्हें जमीन पर कुछ जूते चप्पल पड़े मिले। कुछ ही दूरी पर तीन लोगों के शव बरामद हुए। परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। एक ही परिवार की दो बहनों और उनके बच्चों की इस दुखद मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला जो गहरे दुख की एक पारंपरिक निशानी है।
Read Also: करवा चौथ पर जिस घर में थी त्योहार की तैयारी, वहां पसरा मातम; भोपाल में महिला की मौत
दोनों बहनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता था
परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों बहनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता था और वे अक्सर फोन पर एक-दूसरे से बात करती थीं। रिश्तेदारों को शक है कि शायद कोई गंभीर मानसिक या भावनात्मक संकट इस घटना का कारण बना हो। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पूरी जांच के बाद ही चल पाएगा।
पोइलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम का इंतजार
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस संदिग्ध आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। इस अकल्पनीय त्रासदी ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।
Read Also: MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के SP बदले





