Mauganj News: मऊगंज जिले में शराब पीकर महिला की मौत, बेटी बोली मम्मी ने शराब पी है

Mauganj News: मऊगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला शराब पीने के बाद कमरे में सोने चली गई और नींद में ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान जब पति पहुंचा और बेटियों से जानकारी ली तब बेटियों ने बताया कि मम्मी ने शराब पी थी और फिर कमरे में जाकर सो गई.
यह पूरा घटनाक्रम मऊगंज जिले के हनुमाना थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरा टोला वार्ड क्रमांक के 11 से सामने आया है. मृतका की पहचान ललित कोल पति नर्मदा कोल के रूप में हुई है, घटना के बाद पति ने पुलिस थाना हनुमान पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है. पति के मुताबिक 6 नवंबर को सुबह करीब 10:00 बजे वह पल्लेदारी करने हनुमना बाजार गया था इस दौरान घर में पत्नी और दो बेटियां मौजूद थी.
ALSO READ: MP Panchayat By Election 2026: 4 दिसंबर को मतदान, 12 नवंबर से नामांकन; जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम
बेटियों ने बताया ‘मम्मी ने शराब पी थी’
रात करीब 1:00 बजे काम से वापस लौटने पर पत्नी ललिता बिस्तर पर सोती मिली. इस दौरान बेटियों ने पिता को बताया कि मम्मी खटखरी मामा के घर गई थी और वहां से शराब पीकर लौटी थी, जब पति ने पत्नी ललित को जगाने का प्रयास किया तब ललिता का शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना के बाद पति ने पुलिस थाना हनुमना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की मौत किस वजह से हुई है.





