सिंगरौली में प्रवीण तोगड़िया ने दिया ‘तीन बच्चे-सच्चे हिंदू’ का नारा, जनसंख्या नीति पर कही ये बात

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वहां एक हिंदू साथी सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदू समुदाय को संगठित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
हर मंगलवार और शनिवार को होगा हनुमान चालीसा पाठ
सम्मेलन में यह तय किया गया कि शहरी इलाकों से लेकर गांवों तक हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा यह भी घोषणा की गई कि हर जिले में 1000 हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
जनसंख्या नीति पर प्रवीण तोगड़िया की मांग
जनसंख्या नीति के संबंध में डॉ. तोगड़िया ने तीन बच्चे – सच्चे हिंदू का नारा दिया और चुनाव कानूनों में बच्चों की संख्या दो तक सीमित करने वाले प्रावधान को रद्द करने की मांग की।
Read Also: Seoni Accident: ट्रक की चपेट में आई बेटी, बेटी की मौत के सदमे में मां ने गंवाई जान





