Madhya Pradesh

MP धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू, 20 जनवरी तक चलेगी प्रक्रिया; जानें MSP की नई दरें

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश में खरीफ फसल खरीद नीति की घोषणा के साथ धान की खरीद प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। यह खरीद अभियान 1 दिसंबर से 20 जनवरी 2027 तक चलेगा जिसके दौरान किसानों से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच फसलें खरीदी जाएंगी।

धान, ज्वार और बाजरा का MSP निर्धारित

नई नीति के तहत कॉमन ग्रेड के धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,441 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जबकि ग्रेड-ए धान के लिए यह 2,461 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसके अलावा ज्वार के लिए MSP 4,023 रूपये से 4,073 रूपये प्रति क्विंटल के बीच तय की गई है, और बाजरा के लिए यह 2,900 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।

MSP से कम कीमत पर नहीं होगी खरीद

खरीद नीति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि FAQ मानक को पूरा करने वाली फसलों को कृषि मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम कीमत पर नहीं खरीदा जा सकता है। साथ ही ज्वार और बाजरा की खरीद प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह 23 दिसंबर तक चलेगी। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि खरीद व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर इसमें शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Indore News: बस बॉडी बनाने के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!