Madhya Pradesh

Seoni Accident: ट्रक की चपेट में आई बेटी, बेटी की मौत के सदमे में मां ने गंवाई जान

WhatsApp Group Join Now

Seoni Accident: सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र में गेहूं ले जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अपनी बेटी की मौत की खबर सुनकर उनकी 75 वर्षीय मां सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनका भी निधन हो गया। एक ही परिवार की मां और बेटी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

बालाघाट की रहने वाली 45 वर्षीय खेलनबाई सिवनी में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं तभी वे ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी तुरंत मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गई।

Read Also: MP धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू, 20 जनवरी तक चलेगी प्रक्रिया; जानें MSP की नई दरें

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

हादसे और सड़क जाम की सूचना मिलने पर उगली थाने के SHO दयाराम शरणागत अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिवनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की और ग्रामीणों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

सिवनी पुलिस ने ट्रक चालक 45 वर्षीय नंदकिशोर नागपुरे को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है। ट्रक मालिक ने तत्काल सहायता के रूप में मृतका के परिवार को 20,000 रुपये दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बेटी की मौत की खबर सुनकर मां ने भी तोड़ा दम

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि 75 वर्षीय रामबती उइके अपनी बेटी खेलनबाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उगली थाना क्षेत्र के चिखली गांव की रहने वालीं रंबती अपनी बेटी के निधन की खबर सुनकर रघोटोला गई थीं। बेटी की असामयिक मौत के गहरे सदमे में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार चिखली गांव में किया गया। सड़क हादसे में बेटी की मौत और उसके तुरंत बाद माँ के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद दोनों गाँवों में गमगीन माहौल है।

Read Also: Indore News: बस बॉडी बनाने के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!