Rewa News: रीवा जिले में आसमान से तेज गर्जना के साथ गुजरा फाइटर जेट, धमाके जैसी आवाज से टूटे घरों और वाहनों के कांच
रीवा जिले में आसमान से गुजरते समय फाइटर जेट से निकली धमाके जैसी आवाज, कई घरों एवं वाहनों के कांच टूटे, इलाके में दहशत का माहौल

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आसमान से तेज गर्जना के साथ फाइटर जेट गुजरने के दौरान धमाके जैसी आवाज ने स्थानीय लोगों की धड़कन बढ़ा दी, दरअसल रीवा जिले के आसमान में पिछले 10 दिनों से लगातार फाइटर जेट गुजर रहे हैं.
इसी बीच बुधवार को भी आसमान से तेज गर्जना के साथ फाइटर जेट गुजरे, लेकिन अचानक एक बड़े धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके चलते जिले के जवा, रामबाग, अतरैला समेत कई गांव में लोगों ने इसे कोई बड़ा धमाका मान लिया. आसमान से अचानक धमाके जैसी आवाज से लोग घरों से बाहर आ गए और आसपास के इलाकों में कई तरह की अफवाहें शुरू हो गई, फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है.
NCC दफ्तर की फॉल सीलिंग गिरी
आसमान से तेज गर्जना के साथ फाइटर जेट के उड़ते समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके चलते एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग और छत से प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया, गनीमत यह रही कि उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले की निशु पांडेय ने किया कमाल, सेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन
वाहन और घरों के कांच भी टूटे
स्थानीय लोग बताते हैं की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी गर्जना के कारण वाहन सहित घरों में लगे कांच टूट गए, वहीं जवा स्थित सेंट मैरी स्कूल में भी खिड़कियों के कांच टूट कर नीचे गिर गए, दरअसल धमाके की आवाज से इतना अधिक कंपन हुआ की स्कूल दफ्तर घरों और वाहनों के कांच टूट गए.





