Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय से चोरी हो रहे दस्तावेज! रीडर सर्वसुख सिंह पटेल की भूमिका संदिग्ध

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज जिन्हें सिर्फ अधिकारियों की टेबल तक पहुंचना चाहिए था, उन्ही दस्तावेजों का व्यापार हो रहा है और इसमें कलेक्टर के रीडर सर्वसुख पटेल की भूमिका संदेश के घेरे में है, जो महत्वपूर्ण दस्तावेज जिन पर अभी विचार चल रहा है, या जो दस्तावेज अभी जांच के दायरे में है उन्ही दस्तावेजों का खुलेआम सौदा हो रहा है.

ALSO READ: Rewa News: ₹28,000 करोड़ के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट पर बवाल, ग्रामीणों ने ड्रिलिंग मशीनें लौटाईं

संदेह के घेरे में रीडर सर्वसुख सिंह पटेल

मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ रीडर सर्वसुख सिंह पटेल पदस्थापना के दौरान से ही काफी चर्चा में है, आरोप है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद दस्तावेज जिन्हें गोपनीय होना चाहिए वे दस्तावेज चंद पैसों के लिए लोगों को व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

सर्वसुख पटेल मऊगंज जिला बनने के दौरान से ही कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ है, मऊगंज कलेक्टर ने अक्टूबर 2025 में शिकायत मिलने के बाद सर्वसुख सिंह पटेल को हटाकर चुनाव शाखा में कर दिया था, वर्तमान में इन्हें फिर से कलेक्टर के रीडर की जिम्मेदारी मिल गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर तैर रहे महत्वपूर्ण दस्तावेज यह बताते हैं कि कलेक्ट्रेट कार्यालय की गोपनीयता भंग करने में रीडर सर्वसुख पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका है.

ALSO READ: भोपाल में 8 अक्टूबर को No UPI Day, MDR चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने की अपील

कलेक्टर के पीठ पीछे दस्तावेज हो रहे वायरल 

मऊगंज कलेक्टर संजय जैन जो अपने संवेदनशील रवैया के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनके पीठ पीछे कलेक्टर का रीडर सर्वसुख सिंह पटेल उनकी छवि को धूमिल कर रहा है, कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद सर्वसुख पटेल उन दस्तावेजों का सौदा कर रहा है जो पूरी तरह से गोपनीय होने चाहिए थे फिलहाल अब देखना यह है कि क्या सर्वसुख पटेल पर कलेक्टर कोई कार्यवाही कर पाते हैं.

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!