Latest NewsMadhya Pradeshmauganj

Mauganj News: सीधी के बाद मऊगंज जिले में हाथियों की हलचल से मचा हड़कंप, जंगल विभाग मुस्तैद

Mauganj District Elephant Movement: सीधी जिले के बाद मऊगंज जिले में भी हाथियों की हलचल से दहशत का माहौल ट्रैक करने में लगा जंगल विभाग

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मध्य प्रदेश के सीधी के बाद अब मऊगंज जिले में भी हाथियों की हलचल से हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, आपको बता दे कि पिछले कई दिनों से सीधी जिले के चुरहट सहित आसपास के इलाकों में हाथियों की हलचल देखने को मिली थी, जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

लेकिन अब उन्ही हाथियों की हलचल मऊगंज जिले में भी देखने को मिली है, जंगल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दो हाथी मऊगंज जिले के हनुमना तहसील क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रगढ़ उकसा गांव में होने की सूचना मिली है।

ALSO READ: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया सरपंच

ट्रैक करने में जुटी जंगल विभाग की टीम

जंगल विभाग के अधिकारी रेंजर नयन तिवारी ने बताया कि लगभग दो की संख्या में हाथी मऊगंज जिले के हनुमना तहसील क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रगढ़ उकसा गांव पहुंचने की सूचना है और हमारी टीम लगातार हाथियों को ट्रैक कर रही है. उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है उनका कहना है कि हाथी काफी तेज गति से भागते हैं इसलिए उनके नजदीक जाने की कोशिश बिल्कुल ना करें.

सीधी जिले में भी हाथियों के झुंड से दहशत

सीधी जिले में भी कई दिनों से हाथियों के झुंड ने दहशत फैला रखी है जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र के बरदैला आंचल में हाथियों की मौजूदगी ने दहशत का माहौल निर्मित कर दिया था, लेकिन अब मऊगंज जिले में भी हाथियों की हलचल से चिंता का माहौल है.

ALSO READ: MP News: होली पर यात्रियों को झटका! थम सकते हैं बसों के पहिए, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!