Madhya Pradesh

Gwalior Truck Acciden: ग्वालियर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत; CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

WhatsApp Group Join Now

Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने मंत्रियों ऐदल सिंह कंसाना और राजेश शुक्ला को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है। यह घोषणा की गई है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Read Also: Ratlam News: मक्का-कपास के बीच गांजे की खेती, 880 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

दुर्घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

उन्होंने आगे कहा “राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर क्षेत्रों के रहने वाले हैं।”

मंत्रियों को तत्काल ग्वालियर पहुंचने के निर्देश

साथ ही, उन्होंने मंत्रियों ऐदल सिंह कंसाना और राजेश शुक्ला को तुरंत ग्वालियर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शीतला माता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला

कल देर रात शीतला माता मंदिर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद कई श्रद्धालुओं को कुचलते हुए निकल गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और चीख पुकार सुनाई देने लगी। अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 33 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!