Madhya PradeshRewa news

Rewa News: मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति पर बार-बार पैसे मांगने का आरोप, संगठन मंत्री को लिखा पत्र

Mangawan MLA Narendra Prajapati: मनगवां नगर परिषद की अध्यक्ष का विधायक नरेंद्र प्रजापति पर आरोप, प्रदेश संगठन मंत्री को लिखा पत्र

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट हमेशा सुर्खियों में रहती है, ऐसा लगता है जैसे यहां के भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति (Mangawan MLA Narendra Prajapati) को सुर्खियों में रहने की आदत पड़ गई है, हाल ही में विधायक पर एक गंभीर आरोप लगा है जिसको लेकर मनगवां नगर परिषद की अध्यक्ष बुटला कमलेश बंसल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री को पत्र लिखकर विधायक की शिकायत की है और गंभीर आरोप लगाए हैं, विधायक पर लगाए गए आरोपों का पन्ना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ALSO READ: Rewa Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, उप निरीक्षक के कहने पर 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते वाहन चालक ट्रैप

विधानसभा में प्रश्नों के जरिए दबाव बनाने का आरोप

मनगवां नगर परिषद की अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि विधायक नरेंद्र प्रजापति द्वारा नगर परिषद को लेकर विधानसभा में लगातार प्रश्न लगाए जा रहे हैं, उन्होंने प्रश्न क्रमांक 73 का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर परिषद को घेरने की कोशिश की गई, इसके अलावा वर्तमान सत्र में प्रश्न क्रमांक 1163, 743 और इससे पहले 3009 के माध्यम से भी निकाय और पार्षदों के खिलाफ शिकायतें की गईं।

अध्यक्ष का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे परिषद के कामकाज पर असर पड़ रहा है. पत्र में यह भी बताया गया है कि नगर परिषद मनगवां में भाजपा का बहुमत है, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित कुल 8 पार्षद भाजपा से निर्वाचित हैं, वर्ष 2004 से पहले भी यहां भाजपा का नेतृत्व रहा है और वर्ष 2022 में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष चुनी गईं, वर्तमान में परिषद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य कर रही है.

ALSO READ: MP News: 6 साल में 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता, मध्य प्रदेश विधानसभा में डराने वाले आकंड़े

मनगवां विधायक पर पैसे मांगने का आरोप

मनगवां नगर परिषद की अध्यक्ष बुटला कमलेश बंसल ने विधायक पर पैसों की मांग का भी गंभीर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर परिषद और पार्षदों के खिलाफ उच्च स्तर पर शिकायतें की जाती हैं, उन्होंने इसे दबाव बनाने की रणनीति बताया है.

प्रदेश संगठन मंत्री को लिखा गया पत्र 

बुटला कमलेश बंसल ने प्रदेश संगठन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, उनका कहना है कि यदि समय रहते इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसका असर संगठन और कार्यकर्ताओं पर पड़ सकता है.

ALSO READ: MP New Excise Policy: नही खुलेंगी कोई नई दुकान! छोटे समूह बनाकर दिए जाएंगे ठेके

मनगवां क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी 

पत्र के वायरल होने के बाद मनगवां क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, हालांकि अब तक विधायक या अध्यक्ष की ओर से कोई विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, दोनों पक्ष फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!