Mauganj News: मनोहर सिंह मंडलोई को मिला मऊगंज एसपी का प्रभार, सुरेंद्र जैन ट्रेनिंग के लिए रवाना

Mauganj News: मऊगंज जिले के एसपी सुरेंद्र जैन ट्रेनिंग के लिए रवाना हो रहे हैं और अब उनकी जगह पर मनोहर सिंह मंडलोई (Manohar Singh Mandloi) को मऊगंज एसपी का प्रभार मिलने जा रहा है, दरअसल पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अलग-अलग जिलों में तैनात लगभग 14 अधिकारियों को 28th Mid Career Training Programme (MCTP) Phase III के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है, ऐसे में जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नए अधिकारियों को प्रभार सौंपे जा रहे हैं.
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक 14 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नामांकित किया गया है, यह ट्रेनिंग 26 अक्टूबर से शुरू होगी और 20 नवंबर 2026 तक चलेगी, इस लिस्ट में मऊगंज के तत्कालीन एसपी दिलीप सोनी से लेकर वर्तमान एसपी सुरेंद्र जैन सहित कई अन्य अधिकारियों का नाम शामिल है.
कौन है मनोहर सिंह मंडलोई.?
मनोहर सिंह मंडलोई 2012 बैच के अधिकारी हैं इसके अलावा मनोहर सिंह मंडलोई (Manohar Singh Mandloi) मऊगंज के सबसे पहले एडिशनल एसपी रह चुके हैं, मऊगंज में पदस्थापना के दौरान मनोहर सिंह मंडलोई ने कई अंधी हत्या का खुलासा करने के साथ-साथ नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की थी मनोहर सिंह मंडलोई अपनी कड़ी कार्यशाली और अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं.







One Comment