Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करने का नोटिस
कलेक्टर ने लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करने का नोटिस जारी किया है जिससे विभाग में हड़कंप मच गया

इस वजह से जारी हुई नोटिस
मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पोषण ट्रैकर ऐप में हितग्राहियों का पंजीयन, आभा आईडी, अपार आईडी, फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से टेक होम राशन का वितरण, बच्चों को हॉट कुक मील नाश्ता भोजन एंट्री, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनका पंजीयन एवं फॉलोअप के संबंध में न्यूनतम प्रगति रिपोर्ट पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
ALSO READ: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, नाबालिक ने खाया जहर, हालत गंभीर
41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करने का नोटिस
मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र जत्था, बेल्हा कन्हैया, खोड़मानी 1 एवं 2, कोईडार, पटेहरा 5,गोईडार, पतेहरी, बन्ना जवाहर सिंह 1, देवरी, गाड़ा 234 – 1 एवं 2, पातीं नन्हकू सिंह, जड़कुड 1, लोढ़ी 1 एवं 3,कैलाशपुर 3, अगरही,दामोदर गढ़ 4, मूर्तिहा,पिपरौही, मझिगवां (प्रतापगंज), रघुनाथगढ़ 1, मिसिरगवा 2 एवं 3,खूंटा पईपखार, घोंघम, हाटा 4,पीतांबरगढ़, पिपरहा, पटेहरा क्रमांक 02,3 एवं 6,बिरादेई 3, बन्ना महात्मान, नाउंककला 2,कोन, भोडहा,नरसिंहपुर, चोरहा, जड़कुड़ क्रमांक 02 को नोटिस जारी किए गए है.
कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है की समाधान कारक जवाब ना पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर पद से पृथक किया जायेगा.
ALSO READ: रीवा आईजी का मऊगंज दौरा: क्राइम पर सख्त संदेश, मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन





