Madhya Pradeshmauganj

Mauganj Gang Rape Case: नाबालिग किशोरी को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mauganj Gang Rape Case: मऊगंज जिले में प्री बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देने जा रही नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Mauganj Gang Rape Case: मऊगंज जिले में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को मऊगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, यह हैरान करने वाली घटना जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र से सामने आई हैं. यह पूरा घटनाक्रम 5 फरवरी को तब घटित हुआ जब किशोरी सुबह 10:30 के लगभग पैदल ही अपनी सहेली के साथ प्री बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देने विद्यालय जा रही थी. 

ALSO READ: Rewa Bhopal Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर रीवा से भोपाल तक दौड़ेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

तभी दो बाइक में सवार होकर आए चार बदमाशों ने किशोरी सहित उसकी सहेली को अगवा कर लिया और उसे जंगल उठा ले गए. जहां सहेली को दूर छोड़कर इन आरोपियों ने बारी – बारी से नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, सबसे बड़ी बात की आरोपियों ने जबरदस्ती किशोरी को पहले शराब पिलाई और फिर इस घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद 4:00 बजे के लगभग परिजनों को फोन पर सूचना आई की किशोरी बेहोशी की हालत में निविहा जंगल में पड़ी हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद मऊगंज पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और एसडीओपी सची पाठक के नेतृत्व में मऊगंज पुलिस ने इस कृत्य को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ALSO READ: Mauganj Gang Rape Case: प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही नाबालिक किशोरी से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस पूरे मामले में मिंटू उर्फ बेटू जायसवाल पिता रामगोपाल जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी  बरयाकला थाना मऊगंज, रविनंदन सिंह गौड़ उर्फ गांधी पिता गुलाब सिंह गौड़ उम्र 22 वर्ष निवासी पैगमा थाना बहरी जिला सीधी, लाला उर्फ नीरज जायसवाल पिता रामदास जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी उमरी माधव थाना मऊगंज, सुभाष जायसवाल उर्फ मिथुन पिता श्रवण कुमार जायसवाल उम्र 23 वर्ष  निवासी बरयाकला थाना मऊगंज को गिरफ्तार किया है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!