Mauganj News: मऊगंज विधायक और प्रशासन पर आरोप लगाने वाले अनिल पाण्डेय लल्लू लापता
Anil Pandey Lallu Missing: मऊगंज बाईपास स्थित भूमि पर हुए विवाद में विधायक और प्रशासन पर आरोप लगाने वाले अनिल पाण्डेय लल्लू 28 जनवरी से लापता

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में लापता होने का सिलसिला चल रहा है, अब तक मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल 20 से 21 दिनों से लापता चल रहे थे लेकिन अब विधायक और प्रशासन पर आरोप लगाने वाले अनिल पाण्डेय लल्लू (Anil Pandey Lallu Mauganj) अचानक से लापता हो गए, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में लगे हैं.
ALSO READ: Rewa News: रीवा में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, 1 फरवरी से लागू होगा नियम
क्या है पूरा मामला.?
मऊगंज वार्ड क्रमांक 3 ढढनी बाईपास निवासी अनिल पांडे लल्लू जो उस समय चर्चा में आए थे जब कलेक्ट्रेट से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बाईपास की एक जमीन में उनके और विनोद मिश्रा के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी, दोनों लोग उस जमीन पर अपना-अपना दावा करते हैं, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है.
इसी भूमि के मामले को लेकर मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल भी विनोद मिश्रा के समर्थन में धरने पर बैठ गए थे, जिस पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई, विवाद बढ़ने के बाद अनिल पाण्डेय के समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया और विधायक को मौके से भागना पड़ा. जिसके बाद अनिल पांडे ने आरोप लगाया कि विधायक के कहने पर प्रशासन के लोग उन्हें और उनके परिवार को टारगेट कर रहे हैं और उनके व्यापार को प्रभावित किया जा रहा है उनकी डंपर और जेसीबी मशीन को जप्त किया गया है.
ALSO READ: Mauganj News: जब गृह मंत्री बनेंगे तभी सुरक्षित होंगे प्रदीप पटेल, सुखेंद्र सिंह बन्ना का तंज
परिजन पहुंचे मऊगंज पुलिस थाना
अनिल पाण्डेय लल्लू के भाई अनूपेंद्र पांडे सहित परिवार के लोगों ने पुलिस थाना मऊगंज पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, शिकायती पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि अनिल पाण्डेय रोजाना की तरह 28 जनवरी को भी खाना खाने के बाद शाम को 9:00 बजे पैदल टहलने अपने घर से निकले थे.
लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे, जिस पर उनके मित्रों और परिचितों से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया पर उनका कहीं पता नहीं चला, वर्तमान में उनका मोबाइल भी बंद है. मऊगंज थाना प्रभारी के नाम दिए गए इस पत्र में यह उल्लेख किया गया है की लगभग 1 महीने से विधायक सहित उनके सहयोगियों द्वारा जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके कारण अनिल पांडे मानसिक तनाव में थे.







One Comment