Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: खबर का हुआ असर…! लुंगी पहन कर महिला फरियादी से अभद्रता करने वाले बृहस्पति पटेल लाइन अटैच

मऊगंज जिले के हटा चौकी में पदस्थ प्रभारी बृहस्पति पटेल को एसपी रसना ठाकुर ने किया लाइन अटैच, लुंगी और टीशर्ट पहनकर फरियादियों को भगाने का वीडियो हुआ था वायरल

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले के हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल जो अक्सर सुर्खियों में रहते आए हैं कभी नोट गिनने के मामले में तो कभी फरियादियों को थाने से भगाने के मामले में आए दिन चर्चा में रहते हैं, हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पत पटेल का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह थाने में वर्दी की जगह लुंगी और टीशर्ट पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए थे और महिला फरियादी को थाने से भगाते हुए नजर आए थे.

बृहस्पति पटेल इसके पहले भी पिपराही चौकी में ट्रक चालकों से पैसा लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे, इस मामले में उन्हें तत्कालीन रीवा एसपी द्वारा निलंबित किया गया था दूसरा वीडियो हनुमना थाने से सामने आया था जहां बारात के दौरान हुई मारपीट में वह फरियादियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते और उन्हें थाने से भागते हुए कैमरे में कैद हुए थे.

चीखती आवाजें की खबर का असर

हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का थाने में लुंगी और टीशर्ट पहनकर महिला महिला फरियादी से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उन्हें थाने से भागने का वीडियो चीखती आवाजें. कॉम  के द्वारा प्राथमिकता के साथ प्रसारित किया गया था, फिलहाल इस मामले में मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने संज्ञान लेते हुए हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल को लाइन अटैच कर दिया है.

 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!