Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज को मिलेगा नया जिला चिकित्सालय, कई नए पदों का होगा सृजन

मध्य प्रदेश के मऊगंज सहित मैहर और पांढुर्ना को मिलेगा नया जिला चिकित्सालय, नए बजट में सरकार की बड़ी घोषणा

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मध्य प्रदेश का मऊगंज 53 व जिला तो बन गया है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पतालों के लिए अब भी यहां के लोग दर-दर भटक रहे हैं, कोई इलाज के लिए रीवा अथवा भोपाल-इंदौर जा रहा है तो कोई नागपुर में अपना इलाज करवा रहा है, इसके अलावा सामान्य बीमारी अथवा एक्सीडेंट होने पर भी तत्काल रीवा रेफर कर दिया जाता है. लेकिन अब मऊगंज को नया जिला चिकित्सालय मिलेगा.

ALSO READ: Sidhi Singrauli NH39: फिर जगी उम्मीद, मार्च से शुरू हो सकता है निर्माण, NHAI को सौंपी गई जिम्मेदारी

बजट में तीन नए जिला चिकित्सालय की घोषणा

मऊगंज जिला बनाए जाने के बाद संसाधनों के विस्तार की शुरुआत भी कर दी गई है,  अब बजट में प्रदेश में तीन नए जिला चिकित्सालय खोले जाने की घोषणा की गई है, जिसमें मऊगंज, मैहर और पांढुर्ना में नए अस्पताल का उल्लेख किया गया है,  मऊगंज में जिला चिकित्सालय प्रारंभहोने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा.

अब तक सिविल अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को रीवा आना पड़ता है तो कुछ लोग मिर्जापुर-बनारस भी जा रहे हैं, जिले में सुविधा प्रारंभ होने के बाद लोगों को स्थानीय स्तर पर लाभ मिलेगा, हालांकि अभी घोषणा हुई है. नए भवन और चिकित्सकों के साथ अन्य स्टाफ की पोस्टिंग में समय लगेगा.

ALSO READ: MP News: 7 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड, SP की कड़ी कार्रवाई

कई नए पदों का होगा सृजन

मऊगंज जिला तो बन गया है लेकिन अब भी ज्यादातर विभाग रीवा से ही संचालित हो रहे हैं जिसके लिए मऊगंज जिले में कई विभागों के लिए नए पदों का सृजन किया जाएगा जिससे आने वाले समय में विभागों के अधिकारी स्वयं को प्रभार से मुक्ति मिलेगी और काम जब बैठेंगे तो रीवा के अधिकारियों का बोझ भी कम होगा

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!