Madhya Pradesh

MP New High Level Bridge: एमपी के इस शहर में बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज, मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

High Level Bridge : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार से बावड़िया क्षेत्र के बीच लगने वाले जाम से मिलेगी राहत.

WhatsApp Group Join Now

MP New High Level Bridge: राजधानी भोपाल के कोलार और बावड़िया कलां के बीच आये दिन लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलेगी. इस हाईलेवल ब्रिज के बनने के बाद मौजूदा समय की दूभर यात्रा जल्द ही सुलभ हो जाएगी.

शहर के इस इलाके मे मौजूदा समय में बने टू-लेन ब्रिज के साथ 5 करोड़ की लागत से एक और नया टू-लेन हाईलेवल ब्रिज बनाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे ये मार्ग फोरलेन हो जाएगा. लोगों को आये दिन लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

जल्द पूरा होगा इसका निर्माण कार्य

इस निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की योजना लगभग तैयार है इसलिए निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों को भी मौके पर पहुंचाया जा चुका हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इस ब्रिज (High Level Bridge) के निर्माण को 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में 190 की रफ्तार में ऑडी ने पिता पुत्र और भांजी को रौंदा, भगवान को शादी का कार्ड देने जा रहा था परिवार

5 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत-MP New High Level Bridge

इस ब्रिज के निर्माण से कोलार के साथ-साथ बावड़िया कलां, रोहित नगर, सलैया, गुलमोहर और नर्मदापुरम रोड की कनेक्टिविटी बेहद मजबूत और जाम मुक्त हो जाएगी. मौजूदा समय में पीक आवर्स के दौरान यहां भीषण जाम की स्थिति बनती है,

यह भी पढ़ें: Indore Hyderabad Expressway का काम 80% पूरा, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

और संकरा ब्रिज होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है. नए पुल के बन जाने से लोगों को इन सभी समस्याओं से निजात मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें: MP News: SDM Alka Ikka का बुलडोजर एक्शन, खुद ढहा दी अवैध कॉलोनियां

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!