Madhya Pradesh
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, नाबालिक ने खाया जहर, हालत गंभीर
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया.


परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा के गैसाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 10वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर (School Girl Suicide Attempt) खा लिया. जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को गंभीर हालत में दमोह अस्पताल रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर देकर एक नाबालिक छात्रा साइकिल से अपने घर लौट रही थी. तभी स्कूल के ही एक साथी छात्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की.
बताया जा रहा है कि उक्त छात्र पहले भी इस प्रकार की कई बार हरकतें कर चुका था. जिसकी शिकायत स्कूल शिक्षकों से कई बार की जा चुकी है. लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.
परेशान छात्रा ने घर पहुंचते ही खाया जहर
घर जाते समय परेशान छात्रा ने मन में ही खुदकुशी करने का पूरा इरादा बना लिया था और घर पहुंचते ही कीटनाशक दवा गटक ली. जब परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तो वे फौरन छात्रा को सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे और डायल 112 को घटना की जानकारी दी.
रीवा आईजी का मऊगंज दौरा: क्राइम पर सख्त संदेश, मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
सूचना मिलते ही तहसीलदार आलोक जैन और पटवारी अनिल शुक्ला अस्पताल पहुंचे तथा छात्रा से घटना की जानकारी ली. लेकिन इसी बीच छात्रा की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्यवाही, जनपद सीईओ पर 10 हज़ार रुपए का जुर्माना