Madhya Pradesh

MP Rajya Sabha Election: हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में भरा नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

WhatsApp Group Join Now

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा भवन में उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल, सांसद वी. डी. शर्मा, कई अन्य कैबिनेट सदस्य और बड़ी संख्या में विधायक मौजूद थे।

भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

पार्टी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री पुरी का स्वागत किया और विधानसभा में भाजपा के पास मौजूद भारी संख्या बल का हवाला देते हुए उनकी जीत पर पूरा भरोसा जताया। वहीं तेलंगाना से कंटे सायन्ना के अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस सीट के लिए मतदान और मतगणना 12 नवंबर को होगी।

कांग्रेस के विरोध से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा में भाजपा के भारी बहुमत के बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया विरोध उनकी भविष्य की राजनीतिक रणनीति और अधिक आक्रामक रुख की ओर इशारा करता है। बहरहाल इस राजनीतिक गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब सबकी नजरें 12 नवंबर को होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Read Also: Bhopal News: करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, कुछ घंटे बाद पति-पत्नी की मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!