MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, पहली बार 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, इन जिलों में कड़ाके की ठंड

MP Weather Update: इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पचमढ़ी की तुलना में इंदौर में ज्यादा ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू हो गई है। 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात का तापमान और भी कम होने की उम्मीद है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से पूरे राज्य में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान
इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सबसे कम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, शहडोल जिला के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमरकंटक में 10.1 डिग्री सेल्सियस और करौंदी में 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तरी क्षेत्रों विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान अभी भी 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
Read Also: Rewa News: रीवा के चाकघाट में भीषण आग, नगर परिषद अध्यक्ष को लोगों ने खदेड़ा!
अन्य जगहों पर दर्ज तापमान इस प्रकार हैं:-
- दमोह में 11.5°C
- गिरवर (शाजापुर) में 11.8°C
- इंदौर में 12.4°C
- छिंदवाड़ा में 12.6°C
- रायसेन में 12.8°C
- पचमढ़ी, जबलपुर और मंडला में 13.2°C
- नौगांव में 13.4°C
- रीवा में 13.6°C
- भोपाल और खजुराहो 14.2°C
भोपाल में मौसम में बदलाव
राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी घटकर 2,500 मीटर रह गई है। दिन का तापमान 2 डिग्री गिरकर 30.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है जबकि रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। कल रात राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों में भोपाल में कोहरा छा सकता है।
Read Also: MP News: जनजातीय गौरव दिवस पर धार को मिलेगी 1353 करोड़ रुपये की सौगात, CM मोहन यादव करेंगे लोकार्पण






One Comment