सरस्वती अभियान: मध्य प्रदेश सरकार पढ़ाई छोड़ चुकी बेटियों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘सरस्वती अभियान’ शुरू करने जा रही है. सरकार की इस पहल का उद्देश्य उन लड़कियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना है, जो आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक कारणों की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी हैं.
ओपन स्कूल के माध्यम से पूरी कर सकेंगी पढ़ाई
सरस्वती अभियान के तहत किसी कारणवश शिक्षा से दूर हो चुकी लड़कियां फिर से पढ़ाई से जुड़ सकेंगी और अपनी अधूरी शिक्षा पूरी कर सकेंगी. इस अभियान के माध्यम से बेटियों को राज्य ओपन स्कूल प्रणाली के जरिए,
8वीं, 10वीं और 12वीं की अधूरी पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिलेगा. इससे उन्हें आगे उच्च शिक्षा हासिल करने और रोजगार के बेहतर अवसर पाने में भी मदद मिलेगी.
UPSC Result 2025: मऊगंज जिले की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने किया प्रदेश का नाम रोशन, यूपीएससी में हासिल की 56वीं रैंक
10 मार्च को शुरू होगा ‘सरस्वती अभियान’
ABP न्यूज़ में प्रकाशित खबर के अनुसार इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 10 मार्च को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जा सकता है. इस कार्यक्रम में सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षा से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे.
Mauganj News: मऊगंज जिले के ढाबा गौतमान हत्याकांड मामले में सात आरोपी गिरफ्तार