Madhya Pradeshmauganjसरकारी योजना
Mauganj News: मऊगंज जिले में 7 उचित मूल्य की दुकान संचालन का सुनहरा अवसर, जानिए आवेदन की प्रक्रिया
Uchit Mulya Dukan Registration Mauganj: मऊगंज जिले के हनुमना विकासखंड में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन का सुनहरा अवसर आया है जिसके लिए 13 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं

WhatsApp Group
Join Now
Mauganj News: मऊगंज जिले में अगर आप शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित (Uchit Mulya Dukan Registration Mauganj) करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है, क्योंकि जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत सात शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने का विज्ञापन जारी हुआ है जिसके लिए 13 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
13 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
मऊगंज जिले के विकासखण्ड हनुमना की शा.उ.मू. दुकान गौरी, महौता, रमनगरी, रघुनाथगढ़, हर्रई प्रताप सिंह, पैपखार, बधैया में उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु पात्र संस्थाओ से 13 मार्च तक निर्धारित प्रारूप में शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी हनुमना में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं.
निर्धारित अवध के बाद आवेदन नहीं होगा स्वीकार
महिला स्व सहायता समूह के संबंध में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के परिपत्र की शर्ते पूर्ण होना आवश्यक है, आवंटन प्राधिकारी एक माह के राशन के शासकीय मूल्य की गारंटी आवंटन से पूर्व मांग सकेगें, विस्तृत जानकारी कार्या. अनुविभागीय अधिकारी हनुमना एवं कार्यालय कलेक्ट्रेट मऊगंज खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है, निर्धारित अवधि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किये जायेगे. आवंटन प्राधिकारी को किसी भी स्तर पर आवंटन प्रक्रिया निरस्त करने का अधिकारी होगा.





