Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज जिले में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक मोड, महिला का पल्लू पेड़ से बांधकर मारपीट

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौआढान गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला का पल्लू पेड़ से बांधकर मारपीट, वीडियो आया सामने

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में चंद गज की जमीन के लिए उस वक्त रिश्तों को तार-तार कर दिया गया जब जमीनी विवाद में एक महिला को उसके पल्लू सहित पेड़ में बांधकर मारपीट की गई.

यह हैरान करने वाला मामला मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत, कौआढान गांव से सामने आया, जहां जमीनी विवाद में एक महिला को उसके पल्लू समेत पेड़ में बांध दिया गया और यह सब कुछ करने के लिए घर की महिलाओं का सहारा लिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सबसे अधिक हैरान करने वाली बात यह है कि आपस में विवाद करने वाला दोनों पक्ष परिवार है, और चंद गज की जमीन के लिए सरेआम रिश्तो को तार तार कर दिया गया, जिसका तमाशा पूरे गांव ने देखा, महिला अपनी आबरू बचाने के लिए पल्लू समेत काफी समय तक पेड़ से बंधी रही, और इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी हुई.

ALSO READ: Rewa News: रीवा की सड़क पर मूसा लिखी स्कॉर्पियो दिखने से हड़कंप., सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

बाउंड्री वॉल को लेकर हुआ था विवाद

यह पूरा विवाद बाउंड्री वॉल को लेकर शुरू हुआ, जिसमें फरियादी विपुल मिश्रा के द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर राकेश गौतम व रमानिवास गौतम ने गाली-गलौज व मारपीट की, बीच-बचाव करने पहुंचीं गीता मिश्रा और प्रतिक्षा मिश्रा से भी अभद्रता की गई, आरोप है कि प्रमिला व विमला गौतम ने महिला गीता मिश्रा का पल्लू पेड़ से बांधकर मारपीट की.

फिलहाल शाहपुर पुलिस ने पांच लोगों पर सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पेड़ से बंधी हुई उस महिला की बेबसी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ALSO READ: Ujjain Car Mela 2026: वाहन खरीद पर मिलेगी 50 प्रतिशत टैक्स छूट, इस दिन से शुरू होगा मेला

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!