Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradesh

Satna News: रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रही मैहर की बेटी हादसे का शिकार, पिता से कहा था डॉक्टर बन के आऊंगी

मैहर की बेटी सृष्टि शर्मा का रूस में कार एक्सीडेंट के बाद निधन हो गया, 22 साल की सृष्टि शर्मा जिनके पिता क्लीनिक चलाते हैं उन्होंने वादा किया था कि मैं डॉक्टर बन के आऊंगी

WhatsApp Group Join Now

Satna News: मैहर की बेटी सृष्टि शर्मा जो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी, 22 साल की सृष्टि शर्मा ने पिता से वादा किया था कि वह एक न एक दिन जरूर डॉक्टर बन के मैहर आएंगी और फिर गरीब असहाय की सेवा करेंगी, लेकिन सृष्टि और पिता का सपना तब टूट गया जब एक सड़क हादसे में सृष्टि की मौत हो गई.

ALSO READ: Mauganj News: वरिष्ठ पत्रकार विजय गुप्ता की कार हुई हादसे का शिकार, गंभीर हालत में किया गया रीवा रेफर

यह सड़क हादसा शुक्रवार की दोपहर बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के ब्लागोवार्की जिले में एम.5 यूराल संघीय राजमार्ग पर हुआ था, कार को एक 24 साल का युवक चल रहा था लेकिन अचानक कार का एक टायर निकल गया जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे बनी एक दीवाल से टकराकर पलट गई, इस दौरान गेट खुल जाने से सृष्टि की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस दुर्घटना के दौरान कार में कुल 7 लोग सवार थे लेकिन सभी को मामूली चोट आई है पर सृष्टि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

ALSO READ: MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली में बड़ा तोहफा, समय से पहले सैलरी देने की तैयारी में मोहन सरकार

मैहर में क्लीनिक चलाते हैं पिता

सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी, पिता डॉ. रामकुमार शर्मा 20 साल से मैहर में क्लीनिक चला रहे हैं. मेडिकल की डिग्री लेने के बाद सृष्टि को मैहर में पिता की क्लीनिक चलानी थी, सृष्टि का कोर्स अगले साल मार्च में पूरा होने वाला था, इसके बाद वह मैहर आ जाती. पारिवारिक लोगों ने बताया कि सृष्टि रक्षा बंधन पर अगस्त में मैहर अपने घर आई थी, करीब बीस-पच्चीस दिन रुकने के बाद सितम्बर में वह रूस चली गई थी.  

ALSO READ: Ratan Tata ने कैसे खरीदा Ford से JLR, फोर्ड ने किया इंसल्ट और रतन टाटा ने खरीद ली पूरी कंपनीं, जानें पूरी कहानी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!