Drunk Girl Drama Rewa: नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
रीवा–सतना मुख्य मार्ग पर नशे की हालत में युवती ने मचाया हंगामा (Drunk Girl Drama Rewa), कुछ देर तक यातायात रहा प्रभावित

रीवा न्यूज़ (Drunk Girl Drama Rewa): मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवतियां नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करती नजर आ रही हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवती इतनी नशे में है कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही है.
नशे में धुत लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा#Rewa #DrunkGirls #HighVoltageDrama #PoliceAction #VideoViral #PeoplesUpdate pic.twitter.com/5DSnQgTxli
— People’s Update (@PeoplesUpdate) February 2, 2026
नशे की हालत में कभी वह सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोक रही है, कभी राहगीरों से बदतमीजी कर रही है और कभी खुद ही सड़क पर गिर जा रही है. युवतियों के इस हंगामे के कारण रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
युवतियों के लगातार हंगामे से स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों से पूछताछ की.
यह भी पढ़ें: MP News: एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, Rewa लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां चिरहुला मोहल्ले की रहने वाली हैं. वे किसी युवक के साथ गई थीं, जहां युवक ने उन्हें शराब पिला दी और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया. मोबाइल न होने और अत्यधिक नशे की हालत में वे सड़क पर हंगामा करने लगीं.
पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और सुरक्षित उनके घर पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: MP News: एमपी में यूजीसी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन दौरान बड़ा बवाल, मंच छोड़कर भागे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष






2 Comments