Madhya Pradesh

Indore Hyderabad Expressway का काम 80% पूरा, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

मध्यप्रदेश को सीधे तेलंगाना और महाराष्ट्र से जोड़ने वाला इंदौर–हैदराबाद एक्सप्रेस-वे (Indore Hyderabad Expressway) 80 फीसदी तक बनकर तैयार, जल्द शुरू होगा तेज रफ्तार सफर

WhatsApp Group Join Now

Indore Hyderabad Expressway: इंदौर–हैदराबाद एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इसके पूरा होते ही इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्री महज 10 घंटे में हैदराबाद पहुंच सकेंगे, जबकि पहले यही सफर करीब 18 घंटे में तय होता था.

इस परियोजना से दोनों शहरों के बीच दूरी में लगभग 150 किलोमीटर की कमी आएगी. इस एक्सप्रेस-वे से मध्यप्रदेश और तेलंगाना के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. तेज और सुरक्षित यात्रा से यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

पहले 2025 तक पूरा होना था कार्य

भारतमाता परियोजना के तहत बन रहे इस सेमी-एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेस-वे का काम करीब 80 फ़ीसदी पूरा हो चुका है. पहले इसे 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब यह 2026 में पूरा हो जाएगा और इसी साल से इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटे भर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: MP BJP: पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, दिल्ली पहुंचे मध्यप्रदेश के कई बड़े नेता

Indore Hyderabad Expressway में क्या है खास

इंदौर–हैदराबाद एक्सप्रेस-वे के बनकर तैयार होने से यात्रियों के सफर का समय काफी कम हो जाएगा. जहां पहले यह दूरी तय करने में करीब 18 घंटे लगते थे, वहीं अब यह यात्रा मात्र 10 घंटे में पूरी हो सकेगी. यह एक्सप्रेस-वे भारतमाला परियोजना के,

यह भी पढ़ें: Rewa Bhopal Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर रीवा से भोपाल तक दौड़ेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

पहले चरण के तहत NHAI द्वारा विकसित किया जा रहा है. परियोजना में ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड दोनों प्रकार के मार्ग शामिल हैं. करीब 715 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: Mauganj Gang Rape Case: प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही नाबालिक किशोरी से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!