Rewa News: रीवा में 190 की रफ्तार में ऑडी ने पिता पुत्र और भांजी को रौंदा, भगवान को शादी का कार्ड देने जा रहा था परिवार
Rewa Accident News: रीवा में ऑडी कार ने बाइक को उड़ाया ! महिला सहित 3 की मौत, पुत्र की शादी का कार्ड चढ़ाने जा रहे थे मंदिर

Rewa News: बेटे की शादी का पहला कार्ड जिसे मृतक भागवत विश्वकर्मा, भगवान को चढ़ाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन किसी अमीरजादे की ऑडी कार ने इस परिवार की खुशियों को पहियों तले रौंद दिया.
यह हृदय को झकझोर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आई है, जहां करीब 180 से 190 की रफ्तार में एक ऑडी कार ने बाइक सवारों को इतनी जोर से टक्कर मारी की हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
ALSO READ: Rewa Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, सिहावल बीएमओ 5000 की रिश्वत देते ट्रैप
25 फरवरी को होने वाली थी बेटे की शादी
इस हादसे में जान गवाने वाले भागवत विश्वकर्मा के बड़े बेटे शुभम विश्वकर्मा की 25 फरवरी को शादी होने वाली थी, परिवार में खुशियों का माहौल था और शादी के कार्ड छप चुके थे, परंपरा के अनुसार यह विश्वकर्मा परिवार शादी का पहला निमंत्रण चिरहुला नाथ स्वामी को देने जा रहा था,
जिसके लिए एक ही बाइक में सवार होकर भागवत विश्वकर्मा उनका छोटा बेटा शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल विश्वकर्मा रीवा आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक ऑडी कार ने बाइक सवारों को इतनी जोर से टक्कर मारी की यह लोग हवा में उछलते हुए दूर जाकर गिरे और उनकी मौत हो गई, प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ऑडी कार की रफ्तार करीब 180 से 190 किलोमीटर प्रति घंटा थी.
ALSO READ: Mauganj Gang Rape Case: नाबालिग किशोरी को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
घटनास्थल पर तीनो की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी की घटनास्थल पर ही भागवत विश्वकर्मा उनका बेटा शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल विश्वकर्मा की मौत हो गई, यह पूरा घटनाक्रम रीवा मनगवां हाईवे स्थित कोष्टा के पास हुआ है.
घटना की शुरुआती जांच में मृतकों में शामिल महिला की पहचान रीवा के रतहरा निवासी शीतल विश्वकर्मा सहित चचाई निवासी भागवत विश्वकर्मा और शिवम विश्वकर्मा के रूप में की गई है, घटना के बाद परिवार सदमे में है और एक झटके में ही इस परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई.





