Madhya Pradeshmauganj

MP BJP Leader Suicide Case: एमपी में भाजपा नेता ने खाया जहर, मौत से पहले पुलिस को दिया खौफनाक बयान

MP BJP Leader Jitendra Choudhary Suicide Case: भाजपा नेता जितेन्द्र चौधरी उर्फ जीतू ने मौत के पहले दिए गए एक बयान में कांग्रेस नेता पर सूदखोरी एवं प्रताड़ित करने का लगाया था आरोप

WhatsApp Group Join Now

MP BJP Leader Suicide Case: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक भाजपा नेता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मौत के पहले पुलिस को दिए गए एक बयान में भाजपा नेता ने बताया था कि उन्हें कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खंडवा शहर के लवकुश नगर सेक्टर-3 निवासी, पूर्व भाजपा नेता एवं ठेकेदार जितेन्द्र चौधरी उर्फ जीतू ने मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज कदम उठाया. वह बड़गांव भीला रोड स्थित कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये और अन्य लोगों ने तत्काल जितेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे उनकी मौत हो गई.

ALSO READ: MP Lokpath App: 4 दिवस के अंदर विभाग सड़क के गड्ढे करेगा ठीक, बस आपको करना होगा यह काम

मौत से पहले पुलिस को दिया खौफनाक बयान

मौत से पहले जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृत्यु से पहले पुलिस को दिए गए बयान में जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये के साथ उनका करीब 50 लाख रुपए का लेन-देन चल रहा था.

इसके अलावा बाजार में लगभग एक करोड़ रुपए की उधारी भी थी. जितेन्द्र के अनुसार गणेश सकरगाये उनसे 5 प्रतिशत ब्याज वसूलता था और मकान बिकवाने की धमकी भी देता था. उन्होंने यह भी कहा कि दबाव के चलते उनकी बेटी का रिश्ता तक तुड़वा दिया गया. इधर, जितेन्द्र की बहन ने उनकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

बहन का कहना है कि जीतू की पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है. कर्ज में डूबने के बाद पत्नी ने उससे दूरी बना ली थी. आरोप है कि वह पति को खाना तक नहीं देती थी, जिसके चलते जीतू पिछले दो वर्षों से बहन के घर आकर भोजन करता था. परिवार में जितेन्द्र की पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं. बेटा विनायक चौधरी सिविल इंजीनियर है, जबकि बेटी वर्तमान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है.

ALSO READ: Rewa Sand Mafia द्वारा दिनदहाड़े अवैध रेत उत्खनन, नदी में गहरे गड्ढे बनने से आये दिन हो रहे हादसे

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!