Madhya Pradesh

Maihar crime news: जंगल मे मिला वीक्षिप्त महिला का जला हुआ शव, हत्या से इलाके में हड़कंप

मैहर जिले के ताला थाना और अमरपाटन थाना क्षेत्र की सीमाओं से लगे जंगल मे विक्षिप्त महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आइए डिटेल से जानतें हैं.-Maihar crime news

WhatsApp Group Join Now

Maihar crime news: मध्यप्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना व अमरपाटन थाना क्षेत्र की सीमाओं से लगे हुए जंगल मे विक्षिप्त महिला का जला हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.


घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया महिला को जिंदा जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां अभी भी स्पष्ट नही हो सकीं हैं और मामला संदिग्ध बना हुआ है.


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे

घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी ख्याति मिश्रा अपने साथ पुलिस टीम लेकर घटनास्थल पर पहुँचीं. मौके पर अमरपाटन थाना प्रभारी और ताला चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा भी मौजूद थे. पुलिस ने घटनास्थल देखा, सबूत इकट्ठा किए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की.

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा कलेक्टर का हो सकता है तबादला, मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की आहट


मृतिका की पहचान-Maihar crime news

पुलिस ने मृतिका की पहचान सोमवती गुप्ता के रूप में की है। महिला लंबे समय से इलाके में रहती थीं और मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं. अभी तक पुलिस ने घटना के कारण या किसी आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: Sidhi Pujari Hatyakand: सीधी में महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इलाके में तनाव

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!