MP Lokayukta action: 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया रीडर, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
एमपी के मंडला जिले के निवास तहसील में राजस्व विभाग के रीडर को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है.

MP Lokayukta action: मध्यप्रदेश में इन दिनों रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हर दिन कहीं न कहीं रिश्वतखोरी की खबरें आती रहती हैं और कोई न कोई लोकायुक्त के हत्थे चढ़ ही जाता है. लेकिन फिर भी रिश्वत लेने से बाज नही आते.
ताजा मामला मंडला जिले से है जहां निवास तहसील में राजस्व विभाग के रीडर को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है.
खसरे में नाम सुधारने के लिए मांग रहा था रिश्वत
मंडला जिले की निवास तहसील में राजस्व विभाग अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ रीडर काशीराम मरावी ने खसरे में नाम सुधारने के लिए एक किसान गेंदलाल सर्वटे से 10 हजार की रिश्वत की डिमांड कर रहा था. जब गरीब किसान ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो रीडर ने काम करने से सीधे मना कर दिया.
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई (MP Lokayukta action)
रीडर काशीराम ने जब किसान का काम करने से मना कर दिया, तो परेशान होकर किसान गेंदलाल ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई. लोकायुक्त ने जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार 18 फरवरी को फरियादी गेंदलाल को रिश्वत की पहली किस्त देने के लिए रीडर काशीराम के पास भेजा.
यह भी पढ़े: MP Lokayukta action: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
जब रीडर ने रिश्वत की रकम लेने के लिए फरियादी को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में बुलाया और जैसे ही रिश्वत के 5 हजार रुपये लिए तो वहीं पर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया.
यह भी पढ़े: BJP internal conflict: बीजेपी में कुछ भी ठीक नही, MP में 2 विधायक आमने-सामने
आरोपी की विरुद्ध भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13 (1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है.
यह भी पढ़े: MP board paper leak: एमपी में 10 वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, टीचर सस्पेंड





