Rewa Lokayukt Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, मुआवजा राशि में 50% हिस्सा मांगने वाला भू अर्जन कर्मचारी गिरफ्तार
रीवा लोकायुक्त ने सीधी जिले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक लाख रुपए की रिश्वत लेते भू अर्जन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है

Rewa Lokayukt Action: सीधी जिले में रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक लाख की रिश्वत लेते भू अर्जन कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, आपको बता दे की मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, प्रदेश में अफसर शाही हावी हो रही है और कर्मचारी बेगम हो चुके हैं.
यह पूरा मामला सीधी भू अर्जन शाखा में पदस्थ कर्मचारियों भूपेंद्र पांडे से जुड़ा हुआ है जिसने मुआवजा की राशि भुगतान कराने के एवज में 50% राशि की मांग की थी और फरियादी से पहले भी 1 लाख लिए थे.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में चलती ऑटो में महिला से मंगलसूत्र की लूट, आरोपी फरार
शिकायतकर्ता शिवबहोर तिवारी जो सीधी जिले के ग्राम सदना निवासी हैं उन्होंने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनकी 9 डिसमिल जमीन हाईवे परियोजना में फंसी थी.
जिसके लिए उन्हें 27 लाख रुपए का मुआवजा स्वीकृत हुआ था, लेकिन मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया था, इसी राशि के लिए उन्होंने सीधी भू अर्जन शाखा में संपर्क किया, जहां उनकी मुलाकात भूपेंद्र पांडे से हुई.
आरोपी ने इस मुआवजा राशि को जारी कराने के लिए 13 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी, शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने पहले भी मजबूरी में 1 लाख रुपये की राशि दी थी.
ALSO READ: Rewa News: ड्यूटी जा रहे प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, मवेशी को बचाते समय हुआ हादसा
5 दिन के अंदर शेष राशि देने की हुई थी डील
योजना के अनुसार गुरुवार को वह दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपए भू अर्जन कर्मचारी भूपेंद्र पांडे को देने जा रहे थे और शेष बची हुई राशि 5 दिन के अंदर देने की डील हुई थी, लेकिन इससे पहले शिवबहोर तिवारी ने लोकायुक्त रीवा से इसकी शिकायत की थी.
जिसके बाद लोकायुक्त एसपी के द्वारा इस पूरे मामले के जांच कराई गई, आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजना बनाई और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की तभी लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.





