Mauganj News: रीवा मऊगंज सहित 5 जिलों में लूट करने वाले लुटेरे को मऊगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
रीवा मऊगंज सहित सतना कटनी मैहर जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरे को मऊगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mauganj News: फूफा प्रणाम, चाचा नमस्ते, और मामा कैसे हैं, कह कर बुजुर्गों से पैसा लूटने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है, यह व्यक्ति रीवा मऊगंज के साथ-साथ सतना, मैहर और कटनी जिलों में उन भोले-भाले बुजुर्गों को निशाना बनाता था जो पैसा निकालने घर से अकेले आते थे.
ऐसी ही घटना मऊगंज पुलिस थाना के सामने से आई थी,,,, जहां 7 जनवरी 2026 को 57 साल के हजारीलाल गुप्ता घर के सामने बैठकर पैसे गिन रहे थे और फिर उसी पैसे को जेब में डालकर पैदल ही शादी की उधारी चुकता करने पुलिस थाना मऊगंज के सामने स्थित उमेश ज्वेलर्स के यहां जा रहे थे, जैसे ही पुलिस थाना के सामने पहुंचे तभी उनके सामने एक अर्टिगा कार खड़ी होती है.
कार चला रहा व्यक्ति हजारीलाल गुप्ता से पहले राम-राम कहता है और फिर कहता है कि आज ही गाड़ी में नया शॉकअप डलवाया है, बैठिए थोड़ा चेक करके आते हैं, हजारीलाल कपड़ा व्यापारी है और गांव-गांव फेरी लगते हैं, उन्हें लगा कि शायद कोई परिचित होगा, इसीलिए हजारीलाल विश्वास मानकर उसकी अर्टिगा कार में बैठ गए.
तभी उस शातिर बदमाश ने अपने दूसरे साथी की मदद से हजारीलाल के जैकेट में रखें 22,500 रुपए पार कर दिए और फिर हजारीलाल को पुलिस थाने के चंद कदम की दूरी पर कार से उतर कर फरार हो गए. जिसकी रिपोर्ट हजारीलाल गुप्ता के द्वारा पुलिस थाना मऊगंज में कराई गई.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करने का नोटिस
मऊगंज जिले की दो लूट का खुलासा
यह आरोपी मऊगंज के साथ-साथ कई अन्य जिलों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे, लेकिन हाल फिलहाल में इन्होंने रीवा जिले के बैकुंठपुर में भी ऐसी घटना को अंजाम दिया, लेकिन आरोपी सफल नहीं हुए पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, पूछताछ में आरोपियों ने मऊगंज में हजारीलाल गुप्ता के साथ हुई लूट की घटना को स्वीकार किया, इसके अलावा मऊगंज पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने मऊगंज के खटखरी में भी ₹50,000 की लूट स्वीकार की है
पुलिस ने अर्टिगा कार को भी किया जप्त
मऊगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में शातिर अपराधी मोहम्मद सद्दाम पिता शमसुद्दीन निवासी निपानिया थाना सिटी कोतवाली रीवा को गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन MP-17-CD-1493 अर्टिगा को भी जप्त किया है, इसके अलावा एक अन्य अपराधी अभी भी फरार है.
मोहम्मद सद्दाम के ऊपर थाना सिटी कोतवाली रीवा, समान थाना रीवा, थाना बैकुंठपुर रीवा, थाना कोतवाली कटनी, थाना अमरपाटन मैहर, थाना नागौर सतना, सहित थाना सिंहपुर सतना में मामला दर्ज है, यह व्यक्ति आदतन अपराधी है जो बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है.
ALSO READ: रीवा आईजी का मऊगंज दौरा: क्राइम पर सख्त संदेश, मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
बुजुर्ग व्यक्तियों को बनाते थे टारगेट
यह लोग ऐसे व्यक्तियों को अपना टारगेट बनाते थे जो बुजुर्ग हैं और पैसा निकालने घर से अकेले निकले हैं, इस दौरान यह लोग लिफ्ट देने अथवा जान पहचान बताकर लूट की घटना को अंजाम देते थे, फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह कार्यवाही मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सची पाठक के कुशल नेतृत्व वा थाना प्रभारी मऊगंज संदीप भारती एवं उनकी पुलिस टीम के द्वारा की गई है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में हाथियों का तांडव, कई क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद





