Madhya Pradesh

Bhopal IAS Transfer: भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now

Bhopal IAS Transfer: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव नए नगर आयुक्त के पदभार संभालने के कुछ समय बाद ही हुआ है।

नगर आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की नियुक्ति के ठीक तीन दिन बाद अक्षय कुमार तेम्रवाल का तबादला कर दिया गया है। 2018 बैच के अधिकारी तेम्रवाल को नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

अभिषेक सराफ को नगर पालिक निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुमित कुमार पांडे को भोपाल स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है साथ ही उन्हें नगर पालिक निगम में अपर आयुक्त के रूप में कार्य करने की अतिरिक्त प्रभार भी दी गई है।

Bhopal IAS Transfer: भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Read Also: MP News: मध्य प्रदेश में 950 से ज्यादा लोगों को अनुकंपा नियुक्ति, 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने का ऐलान

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!