Madhya Pradesh

Katni Lokayukt Action: कटनी नगर निगम का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रकम

WhatsApp Group Join Now

Katni Lokayukt Action: मध्य प्रदेश के कटनी नगर निगम में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम के उच्च श्रेणी लिपिक (UDC) आलोक गर्ग को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अधिकारी ने ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एक जमीन के प्लॉट पर बैंक लोन लेने के लिए जरूरी NOC जारी करने के बदले में यह रिश्वत मांगी थी।

NOC के बदले मांगे थे 25000 रूपये की रिश्वत

यह मामला ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित 2000 वर्ग फुट के एक प्लॉट से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अशोक कनकने उस इलाके में प्लॉट नंबर 137 के मालिक हैं। उन्होंने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन के लिए आवेदन किया था। लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बैंक को नगर निगम से NOC की आवश्यकता थी। जब अशोक कनकने ने नगर निगम में NOC के लिए आवेदन किया तो UDC आलोक गर्ग ने इसे जारी करने के बदले 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी। कुछ बातचीत के बाद यह रकम 20,000 रुपये तय हुई।

Read Also: Dhar Lokayukt Action: किसान से रिश्वत मांगना पड़ा भारी, 4 हजार रुपये की र्रिश्वत लेते लाइनमैन को लोकायुक्त ने दबोचा

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता अशोक कनकने ने 21 अक्टूबर को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त ने एक योजना बनाई। जबलपुर लोकायुक्त की DSP रेखा प्रजापति के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम ने कटनी नगर निगम कार्यालय में एक जाल बिछाया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी UDC आलोक गर्ग को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस कार्रवाई के बाद, लोकायुक्त की DSP रेखा प्रजापति ने बताया कि यह कदम अशोक कोंकाने द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उठाया गया है। आरोपी क्लर्क आलोक गर्ग को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से नगर निगम कार्यालय में काफी हलचल मच गई है।

Read Also: MP Police Transfer: मध्य प्रदेश PHQ में बड़ा फेरबदल, DSP रैंक के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!