Madhya Pradesh

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 31 जिलों में मौसम का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now

MP Weather Alert: चक्रवात अर्नब के असर के कारण आज 28 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है जिनमें से 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल, जबलपुर और रीवा जैसे इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है जबकि सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का खतरा है।

चक्रवात अर्नब का मध्य प्रदेश में दिख सकता है असर

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। भोपाल स्थित भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार पूरे राज्य में तेज हवाएं चल सकती हैं आंधी तूफान आ सकते हैं और हल्की से लेकर बहुत भारी बारिश हो सकती है। आज 31 जिलों में इसका असर दिखाई देगा और मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी खराब मौसम का खतरा

इस बीच चक्रवात अर्नब के कारण देश के पूर्वी तट पर भी भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर इस चक्रवात की सबसे ज्यादा मार पड़ने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच कहीं टकराने की उम्मीद थी। इस दौरान हवा की गति 125 से 135 किमी/घंटा तक हो सकती है और हवा के झोंके 150 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं।

आंध्र प्रदेश में 10 जिलों के स्कूलों में छुट्टी

खराब मौसम को देखते हुए आंध्र प्रदेश के 10 जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। ये जिले हैं ईस्ट गोदावरी, कृष्णा, काकीनाडा, डॉ बीआर अंबेडकर कोनसीमा, एनटीआर, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, एलुरु, पोलावरम और अनकापल्ली । 28 अक्टूबर के लिए ज़्यादातर जिलो में छुट्टी घोषित कर दी गई है। अनकापल्ले में स्कूलों को 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह निर्देश संबंधित जिलों के स्कूल प्रशासन पर लागू होता है। वहीं ओडिशा के कई जिलों और छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज शिक्षण संस्थान बंद हैं।

Read Also: Bhopal News: भोपाल में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, 77.64 लाख रुपये का जुर्माना

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!