Madhya Pradesh

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

WhatsApp Group Join Now

MP Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्नब’ का असर पूरे मध्य प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की यह स्थिति 2 नवंबर तक बनी रहने की संभावना है। 33 जिलों के लिए भारी आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है; इसके चलते राज्य में ठंड की शुरुआत भी थोड़ी जल्दी हो गई है।

इन जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी

अगले 24 घंटों के लिए जिन जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है उनमें राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने, आंधी तूफान आने और बारिश होने की प्रबल संभावना है।

भोपाल में भी बदला मौसम, तापमान में गिरावट

राजधानी भोपाल में भी मौसम में बदलाव देखा गया है, जहां कल देर रात हल्की बारिश हुई। इसके अलावा ग्वालियर और जबलपुर संभागों सहित 33 जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस चक्रवात के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है और अब पूरे राज्य में ठंडी हवाएं महसूस की जा रही हैं।

Read Also: Bhopal News: भोपाल में 292 इंजेक्शन जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!