Madhya Pradesh

ग्वालियर में 11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, दिवाली मनाने चाची के घर गई थी मासूम; 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Gwalior News: ग्वालियर जिला के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी गंभीर घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। त्योहारों की खुशी के बीच 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता को तार तार कर दिया है। बच्ची दिवाली मनाने अपनी चाची के घर गई थी। वहां वह ब्रजमोहन नाम के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हवस का शिकार हो गई जो असल में बच्ची की चाची के मामा लगता है। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आधी रात कमरे में घुसा आरोपी

9 नवंबर की रात जब परिवार के बाकी सदस्य आंगन में सो रहे थे तब आरोपी ब्रजमोहन उस कमरे में घुस गया जहां बच्ची अपने दो चचेरी बहनों के साथ सो रही थी। आधी रात को उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बुरी तरह डरी और सदमे में आई बच्ची ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। 10 नवंबर को जब उसके पिता उसे घर ले आए तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे ब्लीडिंग होने लगी। मां के पूछने पर बच्ची ने आखिरकार उस भयानक घटना के बारे में बताया जो उसके साथ घटी थी।

घर पहुचने पर बिगड़ी बच्ची की तबियत

घटना का पता चलने पर परिवार गहरे सदमे और दुख में डूब गया। बच्ची के माता-पिता तुरंत उसे बहौदापुर थाने ले गए और आरोपी का नाम बताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, पहली बार 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, इन जिलों में कड़ाके की ठंड

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!