Madhya Pradesh

Sagar News: सागर में शराब पीने के बाद एक की मौत, दूसरा गंभीर, सरकारी दुकान सील

WhatsApp Group Join Now

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में शराब पीने के कुछ ही देर बाद दो लोग बीमार पड़ गए। इनमें से एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। यह घटना मछरियाई इलाके में सरकारी शराब की दुकान के पास हुई। घटना के बाद प्रशासन ने शराब की दुकान को सील कर दिया है और जांच के लिए शराब के नमूने ले लिए गए हैं। हालांकि मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जहरीली शराब की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब पीने के कुछ देर बाद बिगड़ी दोनों की हालत

मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय विष्णु खटीक और 42 वर्षीय कमलेश सोनी ने मछरियाई स्थित सरकारी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। शराब पीने के कुछ ही देर बाद उन दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गई।

Read Also: Bhopal News: भोपाल ISBT पर 2.25 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, कर्नाटक का इंजीनियर गिरफ्तार

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विष्णु खटीक को मृत घोषित कर दिया। कमलेश सोनी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि विष्णु नियमित रूप से शराब पीता था।

सरकारी शराब दुकान प्रशासन ने की सील

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मछरियाई स्थित सरकारी शराब की दुकान को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए दुकान से नमूने लिए जाएंगे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। एएसपी नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि विष्णु की मौत का असली कारण जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Read Also: MP में वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 7.60 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!