Mauganj News: मऊगंज जिले में चलती ऑटो में महिला से मंगलसूत्र की लूट, आरोपी फरार
ऑटो में सवार होकर मायके जा रही महिला के साथ मंगलसूत्र की लूट, पुलिस थाने में दर्ज हुआ मामला

Mauganj News: मऊगंज जिले में चलती ऑटो से मंगलसूत्र लूटने का मामला सामने आया है, यह पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब एक महिला ई रिक्शा में सवार होकर अपने मायके जा रही थी, इसी दौरान आरोपी ने चलती ई रिक्शा से महिला का मंगलसूत्र लूटते हुए मौके से भाग निकला.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के नईगढी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेडुआ के समीप से सामने आया है, घटना के संबंध में जानकारी देते हुए शीला देवी साकेत निवासी लौरी नंबर दो थाना गढ़ जिला रीवा ने बताया है कि वह ऑटो में सवार होकर अपने मायके ढेरा जा रही थी.
महिला ने बताया कि ऑटो में एक व्यक्ति सवार हुआ और महिला के बगल में बैठ गया इस दौरान नई गाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लेडुआ के समीप उसे व्यक्ति ने चलती ऑटो से महिला का मंगलसूत्र लूट लिया और बाइक में सवार होकर भाग निकला, महिला ने बताया कि लुटेरे ने जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया वहां पर पहले से ही उसने एक बाइक खड़ी कर रखी थी.
जैसे ही ऑटो उसे स्थान पर पहुंचा तभी वह व्यक्ति झपट्टा मारते हुए महिला का महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और अपनी बाइक में सवार होकर मौके से भाग निकला, फिलहाल महिला ने इसके शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज तलाश रही है.
ALSO READ: Rewa News: ड्यूटी जा रहे प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, मवेशी को बचाते समय हुआ हादसा





