Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज निहाई नदी के इस घाट में नहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध, नदी के किनारे लगाया गया चेतावनी बोर्ड

Mauganj News Hindi: निहाई नदी के बराघाट में नहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध, नदी के किनारे लगाया गया चेतावनी बोर्ड

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज की निहाई नदी जहां 18 मई को एक बड़ी दुर्घटना घट गई थी. नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाई और एक ममेरे भाई कुल तीन लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हुई थी. इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था.

दरअसल यह पूरा मामला 18 मई की सुबह 9:00 बजे सामने आया था. जब पैपखार गांव निवासी दो सगे भाई अमन तिवारी उम्र 18 वर्ष अभय तिवारी उम्र 17 वर्ष पिता अनिल तिवारी, अपने मामा के बेटे अभिषेक मिश्रा उर्फ छोटू पिता मुनेंद्र मिश्रा निवासी दुगैली मझियार उम्र लगभग 25 वर्ष के साथ निहाई नदी के बराघाट में नहाने गए थे. लेकिन नदी के गहरे पानी में डूबने से एक-एक कर तीनों लोगों की मौत हो गई थी.

ALSO READ: Mauganj News: उड़ीसा से मऊगंज लाई गई गाजे की खेप लगी पुलिस के हाथ, तीन आरोपी गिरफ्तार

घाट में नहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध

निहाई नदी के बराघाट में पानी काफी गहरा होने के कारण दुर्घटना की संभावनाएं अभी भी बनी हुई है. जिसके कारण एसडीएम के निर्देश पर इस स्थान को नहाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

ALSO READ: Rewa News: रीवा में अनुकम्पा नियुक्ति का बड़ा घोटाला, 5 मामले और आये सामने, कुल 6 आरोपियों पर FIR दर्ज

घाट में लगाया गया चेतावनी बोर्ड

निहाई नदी के बराघाट में चेतावनी बोर्ड लगाया गया है. जिसके माध्यम से लोगों को सूचित किया गया है कि इस घाट में पानी की गहराई 40 फीट से अधिक है. जिसके कारण यहां नहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!