Madhya Pradesh

Bhopal News: सनकी आशिक ने बनाया एक्स गर्लफ्रैंड को बंधक, फिर चला दी गोली

Bhopal से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, एक सनकी प्रेमी ने पहले अपनी एक्स प्रेमिका को बंधक बनाया और फिर फायरिंग करके उसे जख्मी कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया है.

WhatsApp Group Join Now

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मनचले आशिक ने रेस्टोरेंट में अपनी एक्स प्रेमिका को उसके दोस्तों के साथ बैठे देख अपना आपा खो बैठा, और बंदूक निकालकर उसे बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपी ने फायरिंग कर दी. गोली युवती के कंधे को छूते हुए दीवार में जा धंसी. घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दोस्तो के साथ बैठी एक्स को देख भड़क उठा प्रेमी

यह घटना राजधानी भोपाल के छोला थाना अंतर्गत एक रेस्टोरेंट की है. जानकारी के अनुसार युवती अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में आई हुई थी. इसी दौरान अचानक उसका कथित प्रेमी जय दुबे पहुंच गया. युवती को उसके दोस्तों के साथ प्रेमी भड़क गया और हथियार निकालकर उसे डराने धमकाने लगा.

READ MORE: Rewa Night Club में गोलियों की तड़तड़ाहट, कर्मचारी के पेट मे लगी 2 गोली, हालत गंभीर

आरोपी ने युवती को बंधक बनाकर रेस्टोरेंट की ओपन एरिया में ले जाकर फायरिंग कर दी. गोली युवती के कंधे को छूते हुए दीवार में जा धंसी. लेकिन कंधे में चोट लगने से युवती घायल हो गई. जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया आरोपी

फायरिंग के बाद वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई. लेकिन किसी ने फौरन पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी. पुलिस को देख आरोपी युवती को छोड़कर घटनास्थल से भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.

READ MORE: Fake High Security Number Plates लगवाने वालों पर होगी कर्रवाई, परिवहन विभाग रखेगा नजर

पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि युवती के पर्चा बयान लिए जा रहें हैं. बयान दर्ज होने के बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले में आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है.

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!