Madhya Pradesh

BJP नेता का बेटा मोहित बनकर हिन्दू युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; धर्म परिवर्तन का भी दबाव

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े एक सरपंच के बेटे फरहान के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया है. युवती का आरोप है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा दिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

WhatsApp Group Join Now

Indore News: मोहित यादव बनकर की दोस्ती मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला थाना पुलिस ने डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े हातोद क्षेत्र के एक सरपंच के बेटे फरहान के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया है.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि फरहान ने शुरुआत में खुद को मोहित यादव बताकर उससे दोस्ती की. बातचीत के दौरान उसने शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर युवती को अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.


रीवा की युवती के साथ भी पकड़ा जा चुका है आरोपी

आरोपी फरहान का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है. नवंबर 2024 में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसे अरिहंत नगर क्षेत्र के एक फ्लैट में रीवा की रहने वाली 24 वर्षीय हिंदू युवती के साथ पकड़ा था.

हालांकि उस समय युवती ने मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी.


कैफे की आड़ में युवतियों से बनाता था संपर्क

आरोपी का एक कैफे है, जिसमें वह वहां आने वाली हिन्दू लड़कियों से संपर्क बनाता है. पुलिस को शक है कि वह सोशल मीडिया और अपने कैफे के माध्यम से हिन्दू युवतियों से दोस्ती करके उनका शोषण करता है.

हालांकि आरोपी अभी फरार है. अगर आरोपी पकड़ा जाता है तो उसके मोबाइल फोन में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिलने की बात सामने आ सकती है.


वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

पीड़िता ने अपनी एफआईआर में बताया कि उसकी मुलाकात फरहान से उसके कैफे अपोलो हाइट्स स्थित ‘द कॉफी कॉन्सेप्ट’ में हुई थी. आरोपी ने पहले मोहित यादव बनकर दोस्ती की, फिर नंबर एक्सचेंज कर बातचीत बढ़ाई.

LPG supply news: प्रदेश में एलपीजी संकट, 2 दिन का स्टॉक बचा, शादी-समारोहों पर पड़ सकता है असर

कुछ समय बाद उसने युवती को मिलने के बहाने अपने गीतानगर स्थित फ्लैट में बुलाया. जब युवती ने घर में परिवार के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसके माता-पिता बाजार गए हैं. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए.

हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.

Rewa News: रीवा के बसामन मामा गौअभ्यारण्य की 2 एकड़ भूमि में लगेगी जड़ी बूटी, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!