Madhya Pradesh

DGM Nitin Dongre: बाथरूम में नहा रही महिला नर्सिंग ऑफिसर, वीडियो बना रहा था बिजली विभाग का डीजीएम

WhatsApp Group Join Now

DGM Nitin Dongre: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला नर्सिंग ऑफिसर बाथरूम में नहा रही थी. इस दौरान बाथरूम की रोशनदान से बिजली विभाग का उप महाप्रबंधक डीजीएम मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा था, लेकिन महिला की नजर मोबाइल फोन पर पड़ गई और उसने मोबाइल छीन कर तत्काल पुलिस को फोन कर दिया.

बिजली कंपनी में उपमहा प्रबंधक है DGM Nitin Dongre

महिला नर्सिंग ऑफिसर का वीडियो बनाने वाला आरोपी बिजली कंपनी में उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पद पर है. विजिलेंस टीम में पदस्थ डीजीएम नितिन डोंगरे को किराए के मकान में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का बाथरूम के रोशनदान से वीडियो बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया.

ALSO READ: शादी का वादा, 8 महीने तक संबंध बनाने का आरोप; युवक के खिलाफ BNS की धारा 69 में FIR

किराए के मकान में रहता था आरोपी

डीजीएम और पीड़िता एक ही मकान में अलग-अलग फ्लोर पर किराए से रहते हैं. घटना शनिवार की है जब महिला नहा रही थी, इसी दौरान डीजीएम ने रोशनदान से वीडियो बनाने की कोशिश की लेकिन महिला की नजर पड़ी तो हंगामा कर मोबाइल छीन लिया और हाथापाई भी की.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी नितिन डोंगरे के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. कंपनी के महाप्रबंधक मनीष गौतम ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा है.

ALSO READ: MP में 9 लाख से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹36 करोड़ बोनस, मंडला में CM मोहन यादव करेंगे वितरण

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!