Madhya Pradesh

Ladli Behna Yojana: कल खाते में आएंगे ₹1500, CM मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे 41वीं किस्त

WhatsApp Group Join Now

Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता देंगे। 14 अक्टूबर को उमरिया जिले की मानपुर जनपद पंचायत के गुरुवाही गांव में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में मुख्यमंत्री एक क्लिक से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर राज्य भर की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 प्रति व्यक्ति की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन करेंगे। नवरात्रि के दौरान महिलाओं को यह आर्थिक सहायता देना महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Ladli Behna Yojana 41st Installment: योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना उनके स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में लगातार सुधार करना और परिवार के फैसलों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी बेहतर ढंग से भाग ले पाती हैं।

Read Also: UPI पेमेंट पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज या मिली राहत? दिवाली के बाद होगा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!