Madhya Pradesh

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में 41वीं किस्त जारी, गैस सब्सिडी भी मिली

WhatsApp Group Join Now

Ladli Behna Yojana 41st Installment: शरदीय नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की लाड़ली बहनों के लिए आर्थिक सहायता की 41वीं किस्त जारी की। उमरिया जिले की मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत गुरुवाही गाँव में आयोजित एक कार्यक्रम में एक ही क्लिक से यह राशि ट्रांसफर की गई।

राज्य भर की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में  1500 रुपए की आर्थिक सहायता जमा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 144 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Read Also: MP Lokayukta Action: 3,000 रुपए की रिश्वत लेते वनकर्मी गिरफ्तार, सरकारी आवास पर कार्रवाई

136 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

उमरिया जिले के गुरुवाही में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुल 14,415.93 लाख रुपये की लागत वाली 136 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 8,731.55 लाख रुपये की लागत वाली 68 परियोजनाओं का उद्घाटन और 5,684.41 लाख रुपये  की लागत वाली 68 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल था।

ये विकास परियोजनाएं बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आती हैं।

  • बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5,906.99 लाख रुपये की लागत वाली 18 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 3,225.22 लाख रुपये की लागत वाली 46 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
  • मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,824.56 लाख रुपये की लागत वाली 50 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 2,459.16 लाख रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!