Madhya Pradesh

MP Lokayukta Action: 3,000 रुपए की रिश्वत लेते वनकर्मी गिरफ्तार, सरकारी आवास पर कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now

Chhindwara News: जबलपुर लोकायुक्त की एक टीम ने वनपाल एवं प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बिछुआ में आरोपी के सरकारी आवास पर हुई। आरोप है कि उसने लकड़ी के कारोबार के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी कागजात पर साइन करने के बदले यह पैसे मांगे थे।

कागज़ात पर साइन करने के लिए पैसे की मांग

लोकायुक्त के अनुसार,  इमारती लकड़ी के विनिर्माता और उपभोक्ता का रजिस्ट्रेशन बिछुआ निवासी मोखराम मालवीय के भाई लेखराम मालवीय के नाम पर है। फर्नीचर बनाने के लिए अलग-अलग जगहों से खरीदी गई लकड़ी की जानकारी हर तीन महीने में वन विभाग को देना जरूरी होता है। आरोप है कि प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी ने इस तिमाही रिपोर्ट पर साइन करने के लिए 3000 रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि पैसे न देने पर रजिस्ट्रेशन रद्द करने की धमकी दी गई थी।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर, शिकायतकर्ता ने जबलपुर लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि करने के बाद, लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के मुताबिक, टीम ने उसे उसके सरकारी आवास पर रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

लोकायुक्त टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(1)(b) और 13(2) के तहत कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगने और लकड़ी के कारोबार का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की धमकी देने के आरोपों के बाद लोकायुक्त की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

Read Also: पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपती के शव, 2 महीने पहले हुई थी शादी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!