UPI पेमेंट पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज या मिली राहत? दिवाली के बाद होगा फैसला

UPI MDR Charge Update: UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया गया है। सरकार ने त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। मर्चेंट लंबे समय से सरकार से UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज या फीस के फैसला को टालने की मांग कर रहे थे। असल में यह नियम 15 अक्टूबर से लागू होने वाला था।
UPI MDR चार्ज पर दिवाली तक फैसला टला
NPCI ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ मर्चेंट ट्रांज़ैक्शन पर MDR लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया गया है। खास तौर पर ₹2,000 से ज़्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR जो असल में 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाला था अब टाल दिया गया है। इस कदम से मर्चेंट को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
UPI MDR on Select Merchant Transactions Shall be Implemented Post Diwali
Press Release Link: https://t.co/5KMjOP0tHd pic.twitter.com/pD8IKfN6sR
— NPCI (@NPCI_NPCI) October 13, 2026
अब नई तारीख का इंतजार
रिपोर्ट के मुताबिक 15 अक्टूबर की तय तारीख को दिवाली के बाद के समय तक के लिए टाल दिया गया है। यह भी संकेत दिया गया है कि नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। इसलिए अभी पक्के तौर पर यह कहना मुश्किल है कि क्या यह चार्ज या फीस सिस्टम पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है या इसे जनवरी 2027 से लागू किया जाएगा।
Read Also: MP News: नर्मदापुरम के मोहासा में बड़ा निवेश, 46 एकड़ में बनेगी सोलर फैक्ट्री
